गोरखपुर, सितम्बर 21 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में पीड़ित के खाते से ठगी गई रकम में से 73,501 रुपये वापस कराया है। महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला निवासी बच्चा बाबू पुत्र लालजी दास ने साइबर फ्रॉड के संबंध में गुलरिहा पुलिस से शिकायत की थी। पीड़ित के बैंक खाते से ऑनलाइन माध्यम से 80 हजार रुपये की रकम धोखाधड़ी कर निकाल ली गई थी। जिसकी साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। गुलरिहा थाने की साइबर टीम ने तत्काल संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर ठगी की रकम को विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराया था। यह भी पढ़ें- Balrampur News: साइबर ठगी में खाते से निकले 50 हजार रुपये पुलिस ने वापस कराए पुलिस के अनुसार विधिक कार्रवाई के बाद होल्ड कराई गई 73,501.10 रुपये की धनर...