गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। क्रेडिट कार्ड से बिना जानकारी के 2.77 लाख रुपये की ऑनलाइन निकासी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित को 2,47,525 रुपये वापस करा दिए। 21 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 2,77,500 रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया था। इसकी सूचना मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित की रकम वापस कराई। पुलिस के प्रयास से पीड़ित को 2,47,525 रुपये की धनराशि वापस मिल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...