गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया हिटी। विकास खंड भरोहिया मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति प्रभारी सौरभ यादव एवं महिला कांस्टेबल शुभाषी शुक्ला ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने किसी भी समस्या पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की। मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार ने समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाओं को चुप न रहने की सलाह दी। इस अवसर पर सौरभ यादव, उप निरीक्षक, कांस्टेबल जितेंद्र पाल, उपेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल शुभाषी शुक्ला, संजना, अनीषा यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...