गोरखपुर, अक्टूबर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.2 के तहत 18 और 25 अक्टूबर को मंडल के सभी जिलों में विशेष साइकिलिंग और प्लागिंग अभियान चलाया जाएगा। उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि इसके लिए मंडल के सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को अधिकारियों और कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज थीम पर आयोजित अभियान का उद्देश्य लोगों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि के लिए प्रेरित करना है। अभियान का समापन 31 अक्टूबर को यूनिटी रन के साथ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...