Gorakhpur News: सहजनवां में 24 अक्टूबर से सजेगा कुश्ती का अखाड़ा
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सहजनवां स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में 24 से 26 अक्तूबर तक सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होगा। शहीद रवीन्द्र सिंह और भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से एक हजार से अधिक पहलवान हिस्सा लेंगे। इसमें पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर रविवार को टाउन हॉल स्थित रवीन्द्र भवन में बैठक हुई। इसमें खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा समेत जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष एवं आयोजक आदित्य प्रताप सिंह 'आगू' ने बताया कि प्रतियोगिता संघ के निर्धारित नियमों के अनुसार कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Bagpat News: जिला कुश्ती ट्रायल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.