गोरखपुर, जुलाई 8 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा तहसील परिसर में मंगलवार को सीढ़ियों से गिरने से 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किसान चकबंदी संबंधी कार्य के लिए सीढ़ियों से तहसील की ऊपरी मंजिल स्थित कार्यालय जा रहे थे। हादसे के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तहसील कर्मी तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 यह भी पढ़ें- तहसील की सीढ़ियां चढ़ते अचानक गिरा किसान, मिनटों में थम गईं सासें; अफसर-कर्मचारी अवाकघटना का विवरण जानकारी के अनुसार, सहजनवा थाना क्षेत्र की घघसरा चौकी अंतर्गत तिवरान ग्राम पंचायत के चुड़िहरा निवासी सुखई (65) गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के सिलसिले मे...