गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गगहा हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगहा कस्बे में बने सर्विस रोड की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। शिकायतों के बावजूद विभाग ने गड्ढों में पत्थर की गिट्टी डालकर ही काम छोड़ दिया है। सड़क की पिचिंग न होने से बिखरी गिट्टी राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ऐसे में संतुलन बिगड़ने से आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं, तेज रफ्तार वाहनों के पहियों से गिट्टी उछलकर राहगीरों और आसपास से गुजर रहे लोगों को चोट भी पहुंचा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सर्विस रोड की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...