गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: कार्यालय संवाददाता, गोरखपुर। सर्जरी के बाद मरीज को होने वाले दर्द को नियंत्रित करने के लिए अब आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज्यादा असरदार साबित हो रहा है। एम्स में ऐसी तकनीकों का इस्तेमाल कर मरीजों के दर्द को कम करने के साथ तेज दर्द निवारक दवाओं से राहत भी दिलाई जा रही है। इस पहल से मरीज जल्द ही सामान्य गतिविधियों में लौट रहे हैं। एम्स के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग के प्रो. संतोष कुमार शर्मा ने इस तकनीक की समीक्षा की है। समीक्षा में जानकारी मिली है कि नई तकनीक ज्यादा असरदार साबित हो रही है। समीक्षा के दौरान फैशियल प्लेन ब्लॉक तकनीक के क्लीनिकल इस्तेमाल का असर सबसे अच्छा मिला है। इस तकनीक में मांसपेशियों और उसके आसपास की झिल्लियों के बीच स्थानीय एनेस्थीसिया की दवा पहुंचाई जाती है, जिससे संबंधित हिस्से से दर्द...