Gorakhpur News: सरयू, राप्ती और रोहिन नदियां खतरे के निशान से नीचे, तुर्तीपार में सरयू बढ़ाव पर
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नेपाल में बाढ़ की त्रासदी के बीच गोरखपुर में नदियों के जलस्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। हालांकि शनिवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक गोरखपुर जनपद में सरयू, राप्ती और रोहिन नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। तुर्तीपार में सरयू का जलस्तर खतरे के बिंदु से 0.39 मीटर नीचे है, जबकि बर्डघाट में राप्ती 2.23 मीटर और त्रिमुहानी घाट में रोहिन 2.76 मीटर नीचे बह रही है। 5 सितंबर शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार तुर्तीपार में सरयू का जलस्तर 64.400 मीटर दर्ज है जबकि खतरे का बिंदु 64.790 मीटर है। यहां पिछले गेज की तुलना में जलस्तर 0.070 मीटर बढ़ा है। सरयू के अयोध्या पुल गेज स्थल पर भी जलस्तर खतरे के निशान से 0.23 मीटर नीचे रहा।राप्ती नदी के बर्डघाट गेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.