गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और अच्छी आमदनी का लालच देकर ग्रामीणों के बैंक खाते खुलवाने और उनका इस्तेमाल संदिग्ध लेन-देन में किए जाने का मामला सामने आया है। पतरा गांव के एक ग्रामीण के खाते से 64 लाख रुपये के लेन-देन का दावा किया गया है। मुंबई साइबर क्राइम से नोटिस मिलने के बाद उसे इसकी जानकारी हुई। करीब 15 अन्य ग्रामीणों के खातों में भी बड़े पैमाने पर लेन-देन की आशंका है। पीड़ित ने तीन लोगों पर गुमराह कर खाते खुलवाने और उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, गोला थाना क्षेत्र के पतरा निवासी चन्द्रकेश पेंटिंग का काम करता है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक महिला समेत तीन लोगों ने उसे तथा गांव के अन्य लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और अच्छी ...