गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण में गुरुवार को प्राधिकरण समाधान दिवस में भूमि, भवन के मानचित्र और अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से उठीं। उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने 25 आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसमस्याओं के निस्तारण में तत्परता बरतने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...