गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। साहू समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक मदद के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। यह बात पूर्व आईपीएस बबीता साहू ने रविवार को खजांची चौराहा स्थित रविवार साहू कल्याण समिति गोरखपुर मंडल एवं पूर्वांचल साहू समाज समिति की संयुक्त मासिक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा के दौरान समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव और मजबूत हुआ। सेवानिवृत्ति के बाद भी समाजसेवा की भावना से वह लखनऊ से गोरखपुर आई हैं। सिसवा के गौरीशंकर गुप्ता उर्फ फौजी, तमकुही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. उदय नारायण गुप्ता, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता इंजीनियर हरिश्चंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय तेली साहू म...