गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा गोरखपुर के जिलाध्यक्ष व बड़हलगंज नगर के पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल ने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा के पीडीए व्यापारी मंडलीय सम्मेलन आठ सितंबर गोकुल अतिथि भवन में आयोजित होगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल होंगे। जायसवाल ने डीएम गोरखपुर को पत्र भेजकर आठ सितंबर को होने वाले व्यापार सभा के मंडलीय सम्मेलन की अनुमति देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...