गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। घघसरा नगर पंचायत के चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने मंगलवार को शासन द्वारा चलाए गए नमस्ते योजना के तहत सभी सफाई मित्रों को पीपीई किट का वितरण किया। चेयरमैन ने कहा कि बरसात के मौसम में जलजनित सहित कई तरह के संक्रमण से लोग बीमार हो जाते हैं, जिनसे बचाव के लिए साफ-सफाई का विषेश ध्यान रखें। सबसे ज्यादा सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी सफाई कर्मियों के कंधे पर रहती है। इनके सही रख रखाव के लिए यह पीपीई किट को दिया जा रहा है। ईओ अमित नायक ने सफाई कर्मचारियों को कार्यशाला में साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- नमस्ते दिवस पर सफाई मित्रों को दी गई सुरक्षा किट इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gridih News: नमस्ते दिवस पर सफाई मित...