गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के कड़े विरोध के बावजूद निगम कार्यकारिणी भाजपा पार्षदों ने 'उत्तर प्रदेश जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियमावली, 2026 को स्वीकृति प्रदान कर दी। समाजवादी पार्टी के पार्षद जियाउल इस्लाम और चंद्रभान प्रजापति ने नियमावली के तहत आवेदन करते वक्त विलंब शुल्क में की गई बढ़ोतरी का विरोध दर्ज कराया।

विलंब शुल्क की वृद्धि नियमावली के अनुसार जन्म या मृत्यु के लिए आवेदन करते वक्त विलंब शुल्क को 100 रुपये तक बढ़ा दिया है। जन्म प्रमाणपत्र के लिए 0 से 21 दिन के भीतर आवेदन करने पर 20 रुपये, 22 से 30 दिन के बीच आवेदन पर 20 रुपये आवेदन शुल्क के साथ 20 रुपये विलंब शुल्क यानी कुल 40 रुपये देने पड़ रहे हैं। पहले इसके लिए करीब 22 रुपये शुल्क लगता था। इसी प्रकार 31 दिन से एक वर्ष क...