गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन को लेकर समाजवादी पार्टी ने मंडल व जिला प्रभारी घोषित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने एक सूची जारी की है।गोरखपुर मंडल में पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी और राष्ट्रीय सचिव कमलेश यादव को प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसके अलावा जिला प्रभारी के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव को जिम्मेदारी सौंप गई है। गोरखपुर के मनुरोजन यादव को अंबेडकर नगर का सह प्रभारी बनाया गया है।बस्ती में सांसद और राष्ट्रीय सचिव राम प्रसाद चौधरी वह पूर्व विधान परिषद सदस्य संतोष यादव सनी को मंडल प्रभारी बनाया गया है। आजमगढ़ मंडल के प्रभारी का कद्दावर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और विधायक कमलकांत राजभर को बनाया गया है। देवीपाटन मंडल ...