गोरखपुर, अगस्त 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, हिटी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के राष्ट्रगान के दौरान कार्यक्रम से चले जाने के वीडियो को भ्रामक बता चुके हैं। लेकिन इस वीडियो पर कांग्रेस हमलावार है। सोमवार का महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद और जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रानी लक्ष्मी बाई पार्क परिसर में कड़ा विरोध दर्ज कराया।परिसर में एकजुट होकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से सार्वजनिक माफी की मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन में तकरीबन दो दर्जन कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। उधर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया है कि गार्ड ऑफ ऑनर और राष्ट्रगान अलग-अलग कार्यक्रम थे। यह भी पढ़ें- भ्रम में न रहें, सही जानकारी जरूरी, राष्ट्रगान के आरो...