गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई। पिपराइच में काली मंदिर से पूजा कर लौट रहे अधेड़ को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अधेड़ ने मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, सहजनवा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर पंचायत पिपराइच के खझवां वार्ड निवासी 50 वर्षीय राजपत चौरसिया रविवार सुबह छह बजे गांव स्थित काली मंदिर में पूजा करने गए थे। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक गंभीर लौटते समय गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजपत को एंबुल...