Gorakhpur News: सड़क हादसे में घायल युवक के मामले में 40 दिन बाद केस
गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के करमहा अस्पताल मोड़ पर सड़क दुर्घटना में युवक के घायल होने के मामले में पुलिस ने घटना के करीब 40 दिन बाद अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनेश कुमार पांडेय ने तहरीर में बताया कि 17 जून की शाम उनके छोटे भाई कृष्ण चंद्र पांडेय उर्फ छोटे फुटहवा-सोनबरसा मार्ग स्थित करमहा अस्पताल मोड़ के पास खड़े थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। घायल का लंबे समय तक मेडिकल कॉलेज में इलाज चला। उपचार के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.