गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज। नगर पंचायत चौमुखा के बसन्तपुर गांव के धनहिया टोला में सड़क हादसे में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसन्तपुर निवासी सोनी के अनुसार, 20 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे उनके पति उपेन्द्र घर से पावर हाउस जाने के लिए निकले थे। रास्ते में दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...