गोरखपुर, नवम्बर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन शुक्ला ने सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं। सांसद ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हर साल हजारों लोगों की जान जाती है। इनमें से अधिकांश दुर्घटनाएं छोटी-छोटी लापरवाही के कारण होती हैं। हेलमेट और सीट बेल्ट कोई बोझ नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का कवच हैं। तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना और मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। यह भी पढ़ें- Hathras News: सड़क सुरक्षा को अपनाना है, जीवन को सुरक्षित बनाना है... उन्होंने कहा कि स...