गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड खोराबार अंतर्गत ग्राम पंचायत चाफा में लगातार हो रही बारिश से सड़क पर छोटा गड्ढा अब बड़ा और गहरा हो गया है। इससे इस मार्ग से आने-जाने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के समय गड्ढे में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। यह सड़क बेलवार और जंगल चंवरी व तालकंदला आदि गावों को जोड़ते हुए वनस्पति माता मंदिर स्थित गोरखपुर देवरिया मार्ग पर जुडी है। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। इस संबंध में ग्राम पंचायत चाफा के प्रशासक जय सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण मरम्मत कार्य कराना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मौसम साफ होगा, सड़क के गड्ढे में तत्काल मिट्टी डालकर उसे मरम्मत करवा दिया जा...