गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग द्वारा नाली निर्माण के लिए करीब एक माह पहले सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। खोदाई के बाद निर्माण कार्य शुरू न होने से दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक माह पूर्व तहसील प्रशासन खजनी और सिकरीगंज थाना पुलिस की मौजूदगी में एनएच विभाग ने नाली निर्माण के लिए सड़क किनारे खुदाई कराई थी। इसके बाद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि गड्ढे के कारण ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। सड़क संकरी होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ ग...