गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: उरुवा,हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा क्षेत्र के पिपरा पांडेय गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क किनारे कार में बैठने की तैयारी कर रहे परिवार को कुचल दिया। हादसे में दो साल के देवांश की मौत हो गई, जबकि उसकी चार माह की चचेरी बहन तृषा और बस का इंतजार कर रहे अमोढ़ा निवासी श्रवण सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर सिकरीगंज की ओर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने देर शाम चालक को हिरासत में ले लिया。

परिवार की स्थिति पिपरा पांडेय निवासी विनय पांडेय नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह दो दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। गुरुवार को उन्हें पत्नी श्वेता पांडेय को डॉक्टर को दिखाने गोरखपुर जाना था। श्वेता का करीब डेढ़ महीने पहले ऑपरे...