Gorakhpur News: सड़क किनारे अचेत मिले बुजुर्ग की अस्पताल पहुंचते ही मौत
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज (गोरखुपर), हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के पटना चौराहे के पास रविवार दोपहर सड़क किनारे अचेत मिले करीब 60-65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। सर्वोदय अस्पताल के सामने सड़क किनारे पड़े बुजुर्ग को राहगीरों की सूचना पर 112 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग के पास पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिलने के कारण देर शाम तक उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब दो बजे पटना चौराहा स्थित सर्वोदय अस्पताल के सामने सड़क किनारे एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची 112 एंबुले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.