गोरखपुर, अक्टूबर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नवरात्र और विजयदशमी के मद्देनजर नगर निगम ने सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को पकड़ने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। पार्षद जियाउल इस्लाम की शिकायत के आधार पर कोतवाली रोड, नक्कास चौक, रेती और मुफ्तीपुर समेत अन्य स्थानों पर अभियान चला। कैटल कैचिंग टीम ने महानगर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर छह निराश्रित गायों को पकड़ा और उन्हें कान्हा उपवन भेज दिया। डॉ. रोबिन चंद्रा ने बताया कि त्योहारों के दौरान सड़कों पर आवागमन सुरक्षित बनाए रखने और गोवंश के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मेयर ने गौ स्क्वायड टीम को बांटी सुरक्षा किट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...