गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुड़िला उर्फ मुड़ेरा झुगिया बाजार में सजावट के सामान के रेट को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने दुकानदार और उसके भाई की पिटाई कर दी। दरअसल, मुड़िला उर्फ मुड़ेरा झुगिया बाजार निवासी आशीष प्रजापति पुत्र ओमप्रकाश प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपनी दुकान पर था। तभी हरपुर, डुमरी निवासी प्रिंस चौहान पुत्र पप्पू चौहान तीन अज्ञात लोगों के साथ दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि सजावट के सामान का रेट पूछने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद प्रिंस चौहान और उसके साथ आए लोगों ने आशीष और उसके भाई विक्की को लाठी-डंडे से पीट दिया। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर...