गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव पुलिस ने सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी की पहचान गगहा थाना क्षेत्र के तेवना बरसावनपुर निवासी विपिन उर्फ विनय तिवारी (26) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर आरटीजीएस के माध्यम से 3.50 लाख रुपये और 6.50 लाख रुपये नकद लेकर कुल 10 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद उसने महिला को फर्जी नियुक्ति पत्र भी उपलब्ध कराया।पीड़िता की शिकायत पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार दोपहर कौड़ीराम चौकी प्रभारी इंद्रसेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्ता...