गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। भोपा बाजार निवासी शिव प्रसाद गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने उनके तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित का आरोप है कि शनिवार सुबह उनके भाई राजू गुप्ता, दुर्विजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, रवि गुप्ता समेत अन्य लोगों ने भोपा चौराहे स्थित घर के पास गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने सभी को दबंग बताते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: पांच लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...