गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने 65 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामजानकीनगर बशारतपुर निवासी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बच्ची की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि आरोपी ने उनकी बेटी को गोद में बैठाकर उसके गुप्त अंग को छूने का प्रयास किया। शाहपुर पुलिस ने बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...