गोरखपुर, नवम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। संविधान दिवस पर गुरुवार को शहर के शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कहीं संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई तो कहीं व्याख्यान, डॉक्यूमेंट्री और युवा संवाद के माध्यम से संवैधानिक चेतना का संदेश दिया गया। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय में आयोजित आचार्य पीआर त्रिपाठी स्मृति व्याख्यान में न्यायमूर्ति लक्ष्मीकांत शुक्ल ने कहा कि संविधान की सर्वोच्चता बनाए रखने के लिए न्यायपालिका का स्वतंत्र होना आवश्यक है। संविधान में संशोधन किया जा सकता है, लेकिन उसके मूल ढांचे को नष्ट नहीं किया जा सकता। अध्यक्षता कुलपति प्रो. केपी सिंह ने की। वहीं...