गोरखपुर, नवम्बर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। संपत्ति कर वसूली में तय लक्ष्य से पीछे चल रहे नगर निगम के जोनल अधिकारियों और कर विभाग के कर्मचारियों पर नगर आयुक्त अजय जैन ने नाराजगी जताई है। शनिवार को समीक्षा बैठक में नवंबर के लिए शासन की ओर से निर्धारित 60 फीसदी वसूली लक्ष्य के सापेक्ष पांचों जोन की प्रगति कम मिली। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी। वहीं, तीन कर निरीक्षकों की पिछले वर्ष के मुकाबले कम वसूली पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। समीक्षा में जोन एक की वसूली 55.21 फीसदी, जोन दो की 41.79 फीसदी, जोन तीन की 40.64 फीसदी, जोन चार की 49.63 फीसदी और जोन पांच की 55.53 फीसदी मिली। नगर आयुक्त अजय जैन ने जोनल अधिकारियों और कर अधीक्षकों को निर्देश दिया कि उनके क्षेत्र में को...