गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम में नक्शा प्रोजेक्ट के तहत शहर की संपत्तियों का सर्वे करने वाले 52 सर्वेयरों की दीपावली बिना मानदेय के गुजरने की आशंका है। अगस्त और सितंबर में काम लेने के बाद भी निगम ने उन्हें एक महीने का मानदेय नहीं दिया है। गुरुवार को भुगतान की मांग लेकर अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव के पास पहुंचे करीब 25 सर्वेयरों को स्पष्ट जवाब मिला कि बोर्ड ऑफ रेवेन्यू से बजट आने के बाद ही मानदेय का भुगतान किया जाएगा। उधर, नगर निगम में स्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों को दीपावली का उपहार बांटा जा रहा है। ऐसे में दो महीने काम करने के बाद भी भुगतान नहीं मिलने से सर्वेयरों में नाराजगी है। नगर निगम ने नक्शा प्रोजेक्ट के तहत संपत्तियों के सर्वेक्षण के लिए 52 इंजीनियरों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह ...