गोरखपुर, जुलाई 24 -- Gorakhpur News: कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के वस्तुपार गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई आहट नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, वस्तुपार गांव निवासी शुभम दुबे की पत्नी निधि दुबे (22) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अपने कमरे में गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी समय बीत जाने के बाद पति शुभम दुबे और ससुर चंद्रमौली दुबे ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। यह भी पढ़ें- Deoria News: बस्ती के परसरामपुर में फंदे से विवाहिता का शव लटकता मिलने से मची सनसनी अंदर निधि का शव फंदे से लटका हुआ था...