गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय जंगल कौड़िया में 'संकल्प सेवा अभियान' के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक कैम्पियरगंज फतेह बहादुर सिंह ने की। कार्यक्रम में विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जीवन का विषय नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण का आधार है। विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में ऐसे अभियानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्राचार्य प्रो. डॉ आरके. श्रीवास्तव ने कहा कि संकल्प सेवा अभियान युवाओं को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह भी पढ़ें- स्वच्छता अभियान का आयोजन स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान का आयोजन सेवा...