गोरखपुर, जुलाई 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण कराने के लिए जिले के सभी विकास खंड में कैंप लगेंगे। श्रम विभाग ने शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों के पंजीयन व नवीनीकरण का लक्ष्य बनाया है। दो जुलाई को इसका शुभारंभ सरदारनगर ब्लॉक से होगा। उपश्रमायुक्त कार्यालय के अनुसार, सभी ब्लॉकों पर अलग-अलग तिथियों पर चौपाल लगाकर श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण पर जोर दिया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से मातृत्व, शिशु एंव बालिका मदद योजना, सन्त रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, मृत्यु दिव्यांगता सहायता योजना आदि का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।2024-25 में 1759 श्रमिकों का प...