गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राजकीय उद्यान मोहद्दीपुर में 'एक तारीख, एक घंटा, एक साथ' अभियान के तहत नगर निगम ने एक घंटे तक विशेष सफाई अभियान चलाया। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन के नेतृत्व में तकरीबन 300 लोगों ने श्रमदान किया। पार्क से 20 मैजिक ट्रिप में करीब आठ टन कचरा निकाला गया। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के रैपर, कागज के पैकेट, नारियल के छिलके और घास शामिल थी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: नगर निगम का स्वच्छता अभियान आज अभियान के दौरान करीब 150 सफाई मित्रों समेत पार्षदों अजय राय, देवेंद्र कुमार गौड़, विश्वजीत त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, चन्द्रभान प्रजापति, रितेश सिंह, पूर्व उपसभापति बृजेश सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कु...