Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से कृषि सेवा केंद्र में लगी आग, लाखों का सामान राख
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरदत्तपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित श्री गुरु कृपा कृषि सेवा केंद्र में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने केंद्र संचालक सच्चिदानंद द्विवेदी और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस और दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा सरसों का बीज, छिड़काव मशीन, खाद-बीज, बरसीम, जिंक, सल्फर और मैग्नीशियम समेत करीब 180 बोरी खाद जलकर नष्ट हो गई। केंद्र संचालक सच्चिदानंद द्विवेदी ने बताया कि आग से करीब सात से आठ लाख रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.