गोरखपुर, जुलाई 4 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम नगर वार्ड संख्या 58 में शुक्रवार की शाम 7.30 बजे डोमखाना कॉलोनी रेलवे लाइन के पास शुलभ शौचालय के जर्जर सेप्टिक टैंक में पालतू गाय गिर गई। स्थानीय लोगों ने देखा तो तत्काल नगर निगम और स्थानीय पार्षद जुबैर अहमद को सूचना दी। पशु कल्याण अधिकारी डॉ रोबिन चंद्रा के निर्देश पर काऊ कैचर टीम सक्रिय हुई। उसके बाद बड़ी पोकलेन भी मौके पर भेजी गई। काफी मश्क्कत के बाद कर्मचारियों चालक संजय सैनी और दीपक ने देर रात निराश्रित गोवंश को सेप्टिक टैंक से निकालने में सफलता हासिल की। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि डोमखाना में नगर निगम के सफाई कर्मचारी काफी संख्या में निवास करते हैं। शुलभ शौचालय का वही इस्तेमाल करते हैं लेकिन सेफ्टिक टैंक का जर्जर ढक्कन किसी भी दिन बड़े हादसे का सबब बन स...