गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहाट, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा ब्लॉक के बरौली गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में लगा सरकारी हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा है। देखरेख के अभाव में नल के आसपास झाड़ियां उग आई हैं। पानी की सुविधा नहीं होने से मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में पानी की समस्या और गंभीर हो सकती है। अजय उपाध्याय, हरेंद्र उपाध्याय, दिव्यांशु उपाध्याय, अतिमुनि अगस्त उपाध्याय और पुजारी अमन गोस्वामी समेत अन्य ने बताया कि काफी दिनों से सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार शिकायत किया, लेकिन इस समस्या का आज तक समाधान नहीं कर...