गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। जटाशंकर गुरुद्वारा एवं गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा के अध्यक्ष जसपाल सिंह एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल मौजूद रहे। शिविर में प्रवीण, जसपाल, आनंद, आदर्श समेत कुल 25 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड सेंटर के प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- शिवसेना ने लगाया रक्तदान शिविर यह भी पढ़ें- रक्तदान शिविर में सहभागिता की अपील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...