गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरक्ष हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क न्यूरो चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. रघुनाथ प्रजापति ने 200 से अधिक मरीजों को निशुल्क चिकित्सीय सहायता प्रदान की। शिविर में गोरखपुर सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। डॉ. रघुनाथ प्रजापति ने मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच कर मरीजों को इलाज करते हुए आवश्यक सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...