गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र के बोहबार खुरुहरी निवासी शिक्षिका रानी विश्वकर्मा की हत्या के मामले में मंगलवार सुबह परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजन, मुख्य आरोपी स्कूल प्रबंधक विजय निषाद के स्कूल को बुलडोजर से ध्वस्त कराने, तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने और सभी आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद एसडीएम और सीओ के कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इसके बाद बोहबार नदी घाट पर शिक्षिका का अंतिम संस्कार किया गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: झंगहा की शिक्षिका की हत्या के बाद सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, आरोपी के एनकाउंटर की मांग परिजनों का प्रदर्शन और मांगें देवरिया पोस्टमार्टम हाउस से सोमव...