गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। समायोजित प्रथम और द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों की जीआईसी (बीमा) के तहत पूर्व में काटी गई धनराशि वापस करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ के अनुसार, प्रथम बैच के शिक्षामित्रों की 3132 रुपये और द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों की 2349 रुपये की धनराशि वापस की जानी है। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से दोनों बैच के शिक्षामित्रों को उनकी पूर्व में काटी गई बीमा धनराशि वापस दिलाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम नगीना निषाद, जिला महामंत्री राजनाथ यादव, परीक्षित उपाध्याय, संतोष कुमार सिंह, गोपाल सिंह, अजय कुमार सिंह और लालधर निषाद सहित अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...