गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को वरिष्ठ शिक्षक नेता देशबंधु शुक्ल का समर्थन मिला है। पूर्व भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सदस्य रहे शुक्ल ने पार्टी नेतृत्व के निर्णय के साथ खड़े रहने और ध्रुव त्रिपाठी के समर्थन में काम करने का संकल्प जताया। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने राप्तीनगर स्थित शुक्ल के आवास पर उनसे मुलाकात की। वार्ता के बाद शुक्ल ने पांच अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने का निर्णय वापस लेते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा की। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री राहुल श्रीवास्तव, रणजीत राय, बृजेश मणि मिश्र, राहुल तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: शिक्षक चुनाव के लिए डीडीयू का...