Gorakhpur News: शाहपुर में फर्जी ट्रेनिंग सेंटर पर पुलिस का छापा, पांच गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता। शाहपुर पुलिस ने पादरी बाजार स्थित एक मैरिज लॉन के पास संचालित फर्जी ट्रेनिंग सेंटर पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यहां दूर-दराज के गांवों और शहरों से आए कम पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी और अधिक कमाई का लालच देकर नेटवर्क मार्केटिंग से जोड़ने के नाम पर 15-15 हजार रुपये वसूले जा रहे थे। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर केस दर्ज कर सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।पुलिस के मुताबिक, सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची तो करीब 25 युवक प्रशिक्षण लेते मिले। वहां मौजूद झारखंड के पलामू निवासी सुबोध कुमार युवाओं को नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ने, कंपनी के उत्पाद खरीदने-बेचने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर मोटा कमीशन कमाने का लालच दे रहा था। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.