गोरखपुर, अगस्त 31 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शास्त्री चौक पर नगर निगम 34 करोड़ 77 लाख 33 हजार रुपये की लागत से मल्टी कॉम्प्लेक्स और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मिनी आडिटोरियम का निर्माण शुरू हो गया है। हालांकि परियोजना को स्वीकृति 13 जनवरी एवं कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज की यूनिट 14 ने चयनित फर्म मेसर्स शुभम कंस्ट्रक्शन के साथ अनुबंध की प्रक्रिया 11 मई को ही पूरा कर लिया था। अब जाकर बेसमेंट के लिए खुदाई का काम शुरू हो गया है。

निर्माण की सुविधाएं शास्त्री चौक पर तकरीबन 4000 वर्ग मीटर में बेसमेंट, भूतल, प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल का अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। 2010 दर्शक क्षमता के मिनी आडिटोरियम का निर्माण द्वितीय तल पर होगा। यह आडिटोरियम साउंड प्रूफ और वा...