गोरखपुर, नवम्बर 18 -- Gorakhpur News: गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के कालानी गांव में शादी समारोह के दौरान मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव निवासी इशाक अली ने तहरीर में बताया कि 15 नवंबर की रात करीब नौ बजे हल्दी समारोह के दौरान हेमंत दुबे, छोटू दुबे, सुशील पांडेय, गणेश प्रजापति, किसुन और विपिन ने उनके घर पहुंचकर परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में वाहिद का हाथ टूट गया, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। आरोप है कि अजमेरी के साथ मारपीट कर उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। हमलावरों ने कुर्सी-मेज तोड़ने के साथ जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...