Gorakhpur News: शादी की तैयारी में जुटे परिवार के घर से एक लाख नकद समेत लाखों की चोरी
गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के ढढ़ौना गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी और आभूषण समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। एक घर में नवंबर में बेटी की शादी होनी है और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। सुबह ताला टूटा और सामान बिखरा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ढढ़ौना निवासी राममिलन निषाद पुत्र स्वर्गीय रामदुलारे के घर के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को काटकर चोर अंदर दाखिल हुए। परिवार के लोग दूसरे कमरों और छत पर सो रहे थे। चोर बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकद तथा दो लाख से अधिक कीमत के गहने समेट ले गए। राममिलन के घर नवंबर में बेटी की शादी होनी है। इसी रात चोरों ने सेवानिवृत्त रोडवेज कंडक्टर गोविंद सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.