गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़ियां की एक युवती ने पड़ोसी जनपद महाराजगंज निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उससे प्रेम संबंध स्थापित कर जल्द शादी करने का भरोसा दिया। इसी विश्वास में उसने युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।इतना ही नहीं, उसने युवती की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी, जिससे वह मानसिक...